{"_id":"5dd2395b8ebc3e550545efd3","slug":"imran-khan-advice-to-sarfarz-ahmed-play-domestic-cricket-then-make-comeback-to-national-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या कभी पाकिस्तानी टीम में वापसी कर पाएंगे सरफराज, इमरान के इशारे पर छीनी गई थी कप्तानी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या कभी पाकिस्तानी टीम में वापसी कर पाएंगे सरफराज, इमरान के इशारे पर छीनी गई थी कप्तानी!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इमरान खान और सरफराज अहमद
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लचर प्रदर्शन के बाद सरफराज अहमद को बलि का बकरा बनाया गया। उन्हें न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया बल्कि टीम से तक बाहर कर दिया गया। दावे किए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री इमरान खान के इशारे पर सारा ऑपरेशन किया गया। मगर अब खुद 1992 विश्व विजेता कप्तान और वजीर-ए-आजम इमरान खान सरफराज अहमद को टिप्स देते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
इमरान खान और सरफराज अहमद
- फोटो : ट्विटर
इमरान खान ने सरफराज अहमद को सलाह देते हुए कहा है कि, 'पूर्व कप्तान को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अब घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संरक्षक और पूर्व कप्तान इमरान ने साथ-साथ नए कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक की नियुक्ति का भी स्वागत किया।
3 of 4
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फॉर्म टी-20 क्रिकेट से आंकना चाहिए, लेकिन वन-डे और टेस्ट में आपको सभी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। इमरान खान ने कहा कि अगर हम अपने डोमेस्टिक क्रिकेट के ढाचे को सुधारेंगे तो स्वभाविक राष्ट्रीय टीम का खेल निखरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सरफराज अहमद, इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
याद हो कि विश्व कप के बाद सरफराज अहमद के नेतृत्व में एक कमजोर श्रीलंकाई टीम ने टी-20 श्रृंखला में पाकिस्तान को 0-3 से सूपड़ा साफ कर दिया था, जिसके बाद सरफराज को पीसीबी ने तीनों प्रारूपों की टीम से बाहर कर दिया गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।