फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Not five, now Vande Bharat Express will run six days a week

NCR Railway : पांच नहीं, अब सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सोमवार को भी चलेगी ट्रेन

Fri, 17 Mar 2023 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 07:25 PM IST
सार

देश में निर्मित पहली स्वदेशी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में पांच की बजाय छह दिन होगा। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच अभी यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन ही चल रही है।

विज्ञापन
NCR Railway: Not five, now Vande Bharat Express will run six days a week
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में निर्मित पहली स्वदेशी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में पांच की बजाय छह दिन होगा। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच अभी यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन ही चल रही है, लेकिन अब सोमवार 20 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार छोड़ हर रोज चलेगी।गाड़ी संख्या 22436/22435 वंदे भारत एक्सप्रेस की बात करें तो पिछले चार वर्ष से इसका संचालन सप्ताह में पांच दिन हो रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय सांसद केशरी देवी पटेल ने इसके फेरे बढ़ाने की मांग पिछले दिनों की थी। फिलहाल 20 मार्च से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। अभी तक इसका संचालन रविवार, मंंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को हो रहा था, लेकिन अब ट्रेन सोमवार को भी चलेगी। रखरखाव आदि कार्य के लिए ट्रेन बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी।

विज्ञापन

एकमात्र ट्रेन जिसकी औसत स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की

प्रयागराज होकर वाराणसी सेे नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस देश की एकमात्र ऐसी ट्रेन है जिसकी प्रयागराज से नई दिल्ली तक औसत स्पीड सौ किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की है। देश पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई ने तैयार किया। इसे अधिकतम 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से भी चलाया जा सकता है।

वाराणसी वंदे भारत के नए रैक में ऑन-बोर्ड वाई-फाई इनफोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आलीशान भीतरी सज्जा, स्पर्शरहित सुविधाओं वाले बायो-वैक्यूम शौचालय की सुविधा है। इसके अलावा डिफ्यूज्ड एलईडी लाईटें, प्रत्येक सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, प्रत्येक सीट के लिए स्पर्श आधारित रीडिंग लाइटें और कन्सील्ड रोलर ब्लाइंड, हीट वेंटिलेशन और रोगाणुमुक्त हवा की आपूर्ति के लिए अल्ट्रावॉयलेट लैंपों वाली वातानुकूलन प्रणाली जैसी आधुनिक यात्री सुविधाएं हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed