फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman thrashed tied to tree in semi naked condition in Jharkhand Giridih

Jharkhand: झारखंड में महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पीटा, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Jul 2023 07:34 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक 26 साल की महिला की पिटाई की गई और उसे अर्धनग्न कर एक पेड़ से बांध कर पीटा गया।

विज्ञापन
Woman thrashed tied to tree in semi naked condition in Jharkhand Giridih
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मणिपुर और कोलकाता से महिलाओं को लेकर अभी विरोध थमा नहीं हैं, इस बीच पुलिस ने गुरुवार को बताया कि झारखंड के गिरिडीह जिले में एक 26 साल की महिला की पिटाई की गई और उसे अर्धनग्न कर एक पेड़ से बांध कर पीटा गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह महिला को बचाया, इसके बाद उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अपराध में कथित रूप से शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। 
विज्ञापन


महिला का एक व्यक्ति से साथ था अवैध संबंध
बगोदर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नौशाद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला का एक पुरुष के साथ अवैध संबंध था। उसी पुरुष ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर बुधवार रात को इस अपराध को अंजाम दिया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को आरोपी जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गए वहां उसकी पिटाई की
महिला ने पुलिस को बताया कि उसे एक फोन आया और उसे अपने घर से बाहर आने के लिए कहा गया। जैसे ही वह बाहर आई तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहले से खड़े थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वे उसे जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गए वहां उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे एक पेड़ से बांध कर पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed