{"_id":"658d494f55f5538d1d0deac3","slug":"will-attend-ram-mandir-inauguration-if-invited-says-jharkhand-cm-hemant-soren-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'न्योता मिला तो जाएंगे', राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है हेमंत सोरेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'न्योता मिला तो जाएंगे', राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है हेमंत सोरेन
Thu, 28 Dec 2023 03:41 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:41 PM IST
सार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण दिया जाएगा, तो वह राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में जरूर शामिल होंगे।
विज्ञापन
Hemant Soren
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सियासत से लेकर खेल जगत के बड़े-बड़े हस्तियों को न्योता दिया गया है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से साफ मना कर दिया है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण दिया जाएगा, तो वह राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में जरूर शामिल होंगे। हेमंत सोरेन ने बताया कि उन्हें अभी तक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता नहीं भेजा गया है।
हेमंत सोरेन ने जताई कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा
झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के चार साल पूरे होने पर मीडिया से बात करते हुए सीएम सोरेन ने कहा, 'राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए मुझे अभी तक कोई न्योता नहीं दिया गया है। लेकिन अगर मुझे न्योता मिलता है तो मैं जरूर उसमें शामिल होने जाउंगा।' उन्होंने बताया कि वह एक धार्मिक व्यक्ति है और मंदिरों व धार्मिक स्थानों पर जाते रहते हैं।
ईडी द्वारा समन जारी करने पर उन्होंने कहा, कोई भी सच छिपा नहीं सकता है। पूरा देश देख रहा है, और इसपर मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने चार साल पूरे कर लिए है, लेकिन विपक्ष इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'हम आदिवासी है, बेवकूफ नहीं।' हमें मालूम है कि विपक्ष से कैसे निपटना है।