फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Violence during search operation in Pulwama

पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान भड़की हिंसा

Sat, 06 Jan 2018 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Updated Sat, 06 Jan 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
Violence during search operation in Pulwama
Jammu-Kashmir
कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की ओर से शुक्रवार को चलाए गए कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे सेना के उत्तरी कमान के जीओसी
विज्ञापन


जिले के करीमाबाद गांव में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस के एसओजी की ओर से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई शुरू होते ही लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिशों के बावजूद भी इलाके में ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान घरों की भी तलाशी ली गई, लेकिन आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के जबलीपोरा में भी कासो चलाया गया। यहां भी सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed