फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   VHP Senior leaders are still with Pravin Togadia

VHP के पदाधिकारी अब भी तोगड़िया के साथ, फरवरी के अंत तक RSS लेगा ठोस फैसला

Mon, 22 Jan 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
VHP Senior leaders are still with Pravin Togadia

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को संघ ने अलग-थलग कर पद छोड़ने पर मजबूर करने की रणनीति बनाई है। इस क्रम में उसे विहिप मार्गदर्शक मंडल में शामिल ज्यादातर संतों का साथ तो मिला है, मगर विहिप के पदाधिकारी अब भी तोगड़िया के साथ हैं। संघ की कोशिश अब फरवरी के अंत में होने वाली विहिप की कार्यकारी की बैठक से पहले तोगड़िया की संगठन में पकड़ खत्म करने की है। संघ की योजना इसी बैठक में तोगड़िया और राघव रेड्डी की जगह नए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और अध्यक्ष की घोषणा करने की है।

विज्ञापन


संघ सूत्रों ने बताया कि तोगड़िया को किनारे करने के लिए संघ ने विहिप मार्गदर्शक मंडल में शामिल संतों से संपर्क साधा था। इलाहाबाद में हुई मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संघ का यह प्रयास तब सफल होता दिखा जब स्वामी चिन्मयानंद सहित कई संतों ने तोगड़िया से न सिर्फ किनारा किया बल्कि यह भी घोषणा कर दी कि तोगड़िया का विहिप से अब कोई लेना देना नहीं है। संघ सूत्र ने कहा कि इस मामले में संत संघ के साथ है, मगर विहिप के दूसरे पदाधिकारी अब भी तोगड़िया के साथ हैं।
विज्ञापन


संतों को साधने के बाद अब संघ इस मामले में विहिप के पदाधिकारियों को तोगड़िया से दूरी बढ़ाने में जुटेगा। संघ का मानना है कि संत समाज के किनारा करने का दबाव विहिप के पदाधिकारियों पर भी पड़ेगा। ऐसे में फरवरी के अंत में विहिप कार्यकारी की बैठक में तोगड़िया और रेड्डी की जगह नई नियुक्ति की घोषणा कर दी जाएगी। इसी दौरान या इससे पहले भारतीय मजदूर संघ के मुखिया बृजेश उपाध्याय की जगह भी नई नियुक्ति हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed