फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Usha Thakur's Controversial Statement on Kanhaiya's Mother

जेएनयू के कन्हैया जैसे लोगों के लिए उनकी मां जिम्मेदार: ऊषा ठाकुर

Wed, 09 Mar 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 11:56 AM IST
सार

  • ऊषा का विवादित बयान
  • मां को ठहराया जिम्मेदार
  • लोरी में नहीं सिखाई देशभक्ति

विज्ञापन
Usha Thakur's Controversial Statement on Kanhaiya's Mother
उषा ठाकुर - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने जेएनयू विवाद पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कन्हैया कुमार की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई देशद्रोही बनता है तो उसके लिए उसकी मां जिम्मेदार है।

विज्ञापन


इंदौर में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। ऊषा ने कहा, 'देशद्रोही नारे लगाने वाले जेएनयू के कन्हैया जैसे लोगों के लिए उनकी मां जिम्मेदार हैं। कन्हैया की मां ने उसे लोरी में देशभक्ति नहीं सिखाई।'
विज्ञापन


ऊषा के इस बयान ने एक बार जेएनयू विवाद को हवा देने का काम किया। विपक्षी पार्टियों ने ऊषा के इस बयान को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब ऊषा ने ऐसे विवादित बयान दिए। उनका पहले भी विवादों से नाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी रहा है विवादों से नाता

Usha Thakur's Controversial Statement on Kanhaiya's Mother
ऊषा ठाकुर - फोटो : Facebook

ऊषा ठाकुर वही भाजपा नेता हैं जिन्होंने मुस्लिमों के 'गरबा नृत्य' में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने दुर्गा पंडालों में मुस्लिमों के प्रवेश पर भी आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि कुरान में मुस्लिमों के लिए पूजा का निषेध बताया गया है।

उन्होंने कहा था, 'कुरान कहता है कि मुस्लिमों के लिए मूर्ति पूजा निषेध है। इसलिए सच्चे मुसलमान को कभी भी दुर्गा पंडाल में नहीं जाना चाहिए।'

उन्होंने कुछ मुस्लिम काजियों के उस बयान का भी समर्थन किया था जिसमें उन लोगों का कहना था कि दुर्गा पंडाल और गरबा नृत्य मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि यह देवी दुर्गा में हिंदुओं की आस्था का दिखाने का एक आयोजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed