फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Anganwadi: Bulandshahr-Barabanki with 5 other districts added in UP Anganwadi recruitment, Check here

UP Anganwadi Bharti: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में बुलंदशहर-बाराबंकी सहित पांच और जिले बढ़े, जानें रिक्तियां

Fri, 11 Oct 2024 01:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पांच और नए जिलों के लिए विज्ञापन जारी हुए हैं। इन जिलों में हरदोई, कुशीनगर, जालौन, बुलंदशहर और बाराबंकी शामिल है। इन पदों के उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi: Bulandshahr-Barabanki with 5 other districts added in UP Anganwadi recruitment, Check here
आंगनबाड़ी केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Anganwadi Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश राज्य में आंगनवाड़ी के बंपर पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग समय पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अब तक कई जिलों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल में ही पांच और नए जिलों के भर्ती विज्ञापन जारी हुए हैं। यह विज्ञापन हरदोई, कुशीनगर, जालौन, बुलंदशहर, बाराबंकी के लिए जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के माध्यम से कुल 23753 पदों को भरना है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट (upanganwadibharti.in) पर जाकर आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान दें, इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए जारी हुए विज्ञापन
 
जिला रिक्तियां अंतिम तिथि
बाराबंकी  349 22 अक्तूबर, 2024
बुलंदशहर  349 27 अक्तूबर, 2024 
कुशीनगर 245 29 अक्तूबर, 2024 
हरदोई  549 29 अक्तूबर, 2024
जालौन 281 31 अक्तूबर, 2024

शैक्षणिक योग्यता
  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक महिला उस जिले और ग्राम सभा/वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहती है।
विज्ञापन

आयु सीमा
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वैकेंसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
किसी भी वर्ग की योग्य एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थी यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन जमा कर सकती हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upanganwadibharti.in) पर जाएं।
  • भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें और अपना जिला चुनें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed