{"_id":"581bce614f1c1bac314382e5","slug":"two-children-were-burnt-alive-in-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जल रहे पुआल में फंसने से झुलस गए दो बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में जल रहे पुआल में फंसने से झुलस गए दो बच्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बभनान (बस्ती)
Updated Fri, 04 Nov 2016 05:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के सीवान में जलाए गए पुआल के पास खेल रहे दो बच्चे आग से गंभीर रूप से झुलस गए। घरवाले दोनों को अस्पताल ले गए, जहां से लखनऊ ले जाते समय दोनों बच्चों की मौत हो गई। गौर थानाक्षेत्र के पेडार पैकोलिया निवासी पतिराम के खेत में गांव के तमाम बच्चे खेल रहे थे। खेत के एक किनारे धान का पुआल जलाया गया था। जिससे तेज धुआं व आंच दूर तक पहुंच रही थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अधजले पुआल में कुछ बच्चे कूदने लगे। सबको देख नौ वर्षीय रजनीश पुत्र रोहित व आठ वर्षीय सुंदर पुत्र संचित भी पुआल में घुसने-निकलने का खेल खेलने लगे। बाकी सभी तो कुछ देर बाद चले गए लेकिन यह दोनों आग में फंसे रह गए। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
धुआं ज्यादा होने की वजह से किसी को पता भी नहीं चला कि यह दोनों फंसे हुए हैं। बाद में दोनों खुद ही किसी तरह से बाहर निकलकर घर पहुंचे। परिवार के लोग दोनों को झुलसा देख स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक बच्चे ने रास्ते में और दूसरे ने घर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर तहसीलदार को भेजा गया है।
विज्ञापन