फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tibetan spiritual leader Dalai Lama appealed to people the world to unite against weapons of mass destruction

Dalai Lama: दलाई लामा ने कहा- सामूहिक विनाश के हथियारों के खिलाफ एकजुट हो पूरी दुनिया

Sat, 31 Dec 2022 06:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 06:04 AM IST
सार

प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान नागार्जुन पर प्रवचन से पूर्व जापानी भक्तों ने मुलाकात कर उन्हें एक मशाल भेंटकर आशीर्वाद लिया। दलाई लामा ने कहा कि वह प्रत्यक्ष देख सकते थे कि बम से कितनी भारी तबाही हुई थी। 

विज्ञापन
Tibetan spiritual leader Dalai Lama appealed to people the world to unite against weapons of mass destruction
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोधगया में तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने शुक्रवार को दुनियाभर के लोगों से सामूहिक विनाश के हथियारों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। अपने उपदेश के दौरान दलाई लामा ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान में परमाणु बमों से हुई तबाही का जिक्र किया और कहा कि उन्हें हिरोशिमा जाने का मौका मिला था, जहां उन्होंने देखा कि कितने बड़े स्तर पर विनाश हुआ है।
विज्ञापन


प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान नागार्जुन पर प्रवचन से पूर्व जापानी भक्तों ने मुलाकात कर उन्हें एक मशाल भेंटकर आशीर्वाद लिया। दलाई लामा ने कहा कि वह प्रत्यक्ष देख सकते थे कि बम से कितनी भारी तबाही हुई थी...दुनिया के बहुत से देशों ने परमाणु हथियार बना लिए हैं लेकिन साथ ही कई ऐसे लोग भी हैं जो इनका विरोध कर रहे हैं। दलाई लामा ने कोविड महामारी को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह चीन में उत्पन्न हुई लेकिन भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गई। उन्होंने कहा, यह महामारी काफी गंभीर है। यह लोगों को चिंतित करती है। हम प्रार्थना करते हैं ताकि यह शांत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed