फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three-member panel to probe CISF 'lathi charge' on protesters in Jharkhand's Bokaro News In Hindi

Jharkhand: प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत मामले में होगी जांच, प्रशासन ने तीन सदस्यीय पैनल गठित किया

Sat, 05 Apr 2025 04:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 04:29 PM IST
सार

बीते गुरुवार को झारखंड के बोकारो में विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ को तितत-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई लाठीचार्ज के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। इसके चलते कई राजनीतिक पार्टियों ने कल बोकारो में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि अब इस घटनाक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

विज्ञापन
Three-member panel to probe CISF 'lathi charge' on protesters in Jharkhand's Bokaro News In Hindi
बोकारो में प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के बोकारो में बीते गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत मामले में राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। इसी बीच बोकारो जिला प्रशासन ने सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद, प्रशासन ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के नजदीकी इलाकों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू कर दिया है। बता दें कि यह घटना गुरुवार को हुई जब 'बीएसएल विस्थापित अप्रेंटिस संघ' के तहत लोग अपनी मांगों के लिए स्टील प्लांट के प्रशासनिक भवन के पास प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित
पुलिस के अनुसार, सीआईएसएफ कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था, जिसके कारण 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोकारो के उपायुक्त, जाधव विजय नारायण राव ने इस घटना की जांच के लिए चास उप-मंडल अधिकारी प्रांजल ढांडा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल गठित किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Quad: संकट के समय म्यांमार के लिए देवदूत बना भारत, क्वाड देशों के साथ मिलकर दी 20 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक को 25 लाख का मुआवजा
साथ ही उपायुक्त ने यह भी बताया कि बीएसएल प्रबंधन मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगा। वहीं, बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से प्लांट के सभी गेट खाली करवा दिए गए थे और 5,000 से ज्यादा श्रमिकों को प्लांट से बाहर निकाला गया।



दूसरी ओर, 'बीएसएल विस्थापित अप्रेंटिस संघ' ने निषेधाज्ञा के चलते अपना आंदोलन वापस ले लिया। इस निषेधाज्ञा के तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, आग्नेयास्त्र ले जाने और धरना या जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख की किताब पर लगा सकती है प्रतिबंध', सुप्रिया सुले ने लगाए गंभीर आरोप

लाठी चार्ज के चलते शुक्रवार को शहर में दिखा आक्रोश

गौरतलब है कि इस घटना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस, आजसू पार्टी और जेएलकेएम सहित कई राजनीतिक दलों ने आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बोकारो बंद का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस की बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पुलिस ने एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया था, लेकिन शनिवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद, श्वेता सिंह ने कहा कि मुझे आंदोलन को कमजोर करने के लिए हिरासत में लिया गया था, मैं विस्थापितों के अधिकारों के लिए लड़ रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed