फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   three dead and thirty injured in accident while engagement

सगाई के दौरान होटल की फॉल सीलिंग गिरी, तीन की मौत

Wed, 06 Jul 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
three dead and thirty injured in accident while engagement
30 लोग इस दुर्घटना में हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला

जयपुर की टोंक रोड स्थित होटल बेला कासा में बुधवार को एक सगाई के कार्यक्रम के दौरान फॉल सीलिंग के अचानक भरभराकर गिरने से तीन जनों की मौत हो गई और करीब 30 जने घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में कुछ लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना से होटल में हड़कम्प मच गया। पुलिस व प्रशासन द्वारा राहत कार्य के दौरान मलबे से काफी मुश्किल से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शादी से एक दिन पहले राजस्थान के शेखावाटी में नवलगढ़ के सुभाष पाटोदिया के पुत्र का सगाई कार्यक्रम चल रहा था। घटना के दौरान लड़केवाले व लड़कीवाले दोनों मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला संभलने का मौका

three dead and thirty injured in accident while engagement
दीवारों की तरफ खड़े लोग बाल-बाल बचे। - फोटो : अमर उजाला

तीसरी मंजिल पर स्थित हॉल में चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान अचानक फॉल सीलिंग गिरने से लोगों को सम्भलने और बचने का मौका ही नहीं मिला। हॉल की छत के बीच वाले हिस्से की फॉल सिलिंग गिरने से दीवारों की तरफ खड़े लोग बच गए, लेकिन बीच में खड़े लोग दुर्घटना के शिकार बन गए।

पुलिस के घायलों में कुछ की हालत गम्भीर बनी हुई है। सगाई कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग होटल पहुंचे हुए थे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मलबे में दब गए। फॉल सिलींग करीब चार फिट की थी, जिस पर सीमेंट, प्लास्टर ऑफ पेरिस व कांच आदि लगे होने से काफी वजनी हो गई थी। घायलों में होटल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed