फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   three accused stripped old man suspicion of cow smuggling tied him to a bike

Jharkhand: गाय तस्करी के शक में तीन लोगों ने वृद्ध को निर्वस्त्र कर बाइक से बांधकर घसीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 08:52 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 19 May 2024 08:52 PM IST
सार

बंशीधर नगर उंटारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। उनके नाम- राहुल दुबे, राजेश दुबे और काशीनाथ भुइयां है। तीनों एक बाइक पर थे।

विज्ञापन
three accused stripped old man suspicion of cow smuggling tied him to a bike
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में गाय तस्करी के शक में तीन लोगों ने एक बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर दिया और बाइक से बांधकर काफी दूर तक घसीटा। घटना झारखंड के गढ़वा जिले की है। पुलिस ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 275 किलोमीटर दूर अमरोरा गांव के पास सुरस्वती राम नाम का व्यक्ति शुक्रवार को अपने मवेशियों के साथ बंशीधर नगर उंटारी जा रहा था।  

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बंशीधर नगर उंटारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। उनके नाम- राहुल दुबे, राजेश दुबे और काशीनाथ भुइयां है। तीनों एक बाइक पर थे। उन्होंने बुजुर्ग को रोका और उस पर गाय तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने बुजुर्ग को निर्वस्त्र किया और बाइक से बांध दिया। कुछ देर तक घसीटने के बाद आरोपी उन्हें बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि काशीनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed