फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Threat of fire in Hauzkhas, CP and Khan Market

हौजखास, सीपी, खान मार्केट में आग का खतरा

Sat, 30 Dec 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Threat of fire in Hauzkhas, CP and Khan Market
सीपी
मुंबई के पॉश इलाके में आगजनी की बड़ी घटना के बाद भी देश की राजधानी में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां के कनॉट प्लेस, खान मार्केट और हौजखास जैसे इलाके आग के गंभीर खतरे में हैं। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, कनॉट प्लेस के तीनों सर्कल को मिलाकर 114 रेस्तरां को एनओसी दी गई है, जबकि यहां छोटे-बड़े करीब 250 रेस्तरां-बार हैं।
विज्ञापन


हौजखास और खान मार्केट के हालात तो और भी बुरे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए युवाओं की मुख्य पसंद में शामिल इन दोनों ही इलाकों में महज चार-चार रेस्तरां को एनओसी मिला है। इन सबके अलावा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र में कुल 4328 रेस्तां हैं। इनमें से 23 को सील किया जा चुका है, जबकि 1739 इमारतों को नियमों का पालन नहीं करने पर नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन


बहरहाल, इन आंकड़ों से साफ है कि मुंबई जैसे हालात दिल्ली में कभी भी पैदा हो सकते हैं। अग्निशमन विभाग के निदेशक जीसी मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिन रेस्तरां या बार में 50 या उससे ज्यादा सीट होती हैं, वह विभाग के दायरे में आते हैं। इन्हें लाइसेंस लेने से पहले विभागीय नियमों की परीक्षा देनी होती है। लाइसेंस देने का काम एमसीडी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने वाले बड़ी चतुराई के साथ इसे हासिल कर लेते हैं। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस और एमसीडी ही ऐसी इमारतों, रेस्तरां और बार के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। अग्निशमन विभाग के पास केवल एनओसी देने या न देने का अधिकार है। मिश्रा कहते हैं कि दिल्ली में बिल्कुल वहीं हालात हैं, जो मुंबई के कमला मिल्स इलाके में दिखे हैं। 

पढ़ें- मुंबई आगः सामने आए प्रत्यक्षदर्शी, बताया कैसे फंस-फंसकर मरे लोग
 

कनॉट प्लेस, खान मार्केट में होगी जांच 

Threat of fire in Hauzkhas, CP and Khan Market
हौज खास
मुंबई की घटना के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने संज्ञान लेते हुए पब्लिक हेल्थ और अग्निशमन विभाग को सभी बार और रेस्तरां की जांच के आदेश दिए हैं। एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार का कहना है कि न्यू ईयर को लेकर अगले दो दिन नई दिल्ली एरिया में खासी भीड़ रहने वाली है। इसलिए किसी भी तरह की कोताही बरतने पर माफ नहीं किया जाएगा। जिनके यहां खामियां होंगी, उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। 

इसलिए कभी भी लग सकती है आग 

जानकारों की मानें तो हौजखास ऐसी जगह है, जहां कभी भी आग का हादसा हो सकता है। यहां रेस्तरां और बार की भरमार है, लेकिन ज्यादातर बंद गलियारों में हैं। इनमें आने और जाने का एक ही रास्ता है। इतना ही नहीं, कई रेस्तरां तो भूलभुलैया जैसे बने हैं। यहां सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंचती। ताज्जुब की बात है कि यहां आग लगने की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसी साल जनवरी में यहां एक रेस्तरां में आग लगी थी। इस पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

आंखों में धूल झोंक रहे बार वाले 

अग्निशमन विभाग का कहना है कि दिल्ली में बार वाले आंखों में धूल झोंक रहे हैं। कई बार ऐसे हैं, जो 50 सीट से कम हैं। ऐसा करने से वे अग्निशमन विभाग के नियमों से बच जाते हैं। यही बार जब न्यू ईयर जैसे प्रोग्राम करते हैं तो वहां क्षमता से दोगुनी भीड़ होती है। अग्निशमन विभाग के नियमों को लेकर पूरी दिल्ली के हालात बुरे हैं। विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में केवल 398 रेस्तरां और बार के पास ही एनओसी है, जबकि इनकी संख्या कई हजार है। 

यह हैं हालात

रेस्तरां/बार की संख्या    एनओसी
दिल्ली    अनगिनत    398
कनॉट प्लेस    250 114
खान मॉर्केट    150    4 
हौजखास    110     4 
राजौरी गार्डन    70     10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed