फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The situation worse in madhya pradesh due to floods, CM Chouhan sought the help from Prime Minister Modi

मध्यप्रदेश: बाढ़ से बिगड़े हालात, सीएम चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी सेना की मदद

Tue, 03 Aug 2021 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 03 Aug 2021 03:50 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर को सीएम चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर विस्तृत चर्चा की। चौहान ने पीएम को राज्य के कुछ क्षेत्रों में आई बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही अभी तक हुए रेस्क्यू आपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में मदद के लिए सेना की मांग की है...

विज्ञापन
The situation worse in madhya pradesh due to floods, CM Chouhan sought the help from Prime Minister Modi
मध्यप्रदेश में बाढ़ - फोटो : Agency

विस्तार

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। मूसलाधार बारिश से खराब होते हालात को संभालने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। सीएम चौहान ने बाढ़ की स्थिति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा की है। मौसम साफ होते ही सीएम बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को सीएम चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर विस्तृत चर्चा की। चौहान ने पीएम को राज्य के कुछ क्षेत्रों में आई बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही अभी तक हुए बचाव कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में मदद के लिए सेना की मांग की है। पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा ट्वीट कर कहा कि अतिवृष्टि के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र के 1,100 से अधिक गांव प्रभावित हैं। शिवपुरी और श्योपुर में दो दिन में ही 800 मिमी बारिश हो गई है। इस अप्रत्याशित बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है। मैं कल से बाढ़ग्रस्त इलाकों के स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हूं। कल से ही राहत और बचाव कार्य जारी है। कल ही एनडीआरफ और एयरफोर्स के बचाव दल को बुला लिया गया है। अब तक 1,600 लोगों को बचाया गया है। 200 गांव अभी घिरे हुए हैं, जहां बोट द्वारा बचावकार्य जारी है। मेरी सभी कलेक्टर एवं बचाव कार्य से जुड़े अधिकारियों से चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मणिखेड़ा डैम के 10 गेट खोले गए हैं। प्रभावित गांवों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था। लोगों को ऊंचे स्थानों पर भेजकर सुरक्षित किया गया है तथा राहत शिविर व भोजन की व्यवस्था की गई है। शिवपुरी कंट्रोल रूम से मंत्री साथी महेंद्र सिंह सिसौदिया और यशोधरा राजे सिंधिया भी नजर बनाए हुए हैं। हम सभी नागरिकों की चिंता कर रहे हैं। घबराने की ज़रूरत नहीं है। सरकार हर क्षण आपके साथ है। एयरफोर्स ऑपरेशन जल्द ही शुरू होगा। मैं भी जल्द बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने जाऊंगा।


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सुबह ही मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में स्टेट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। इस बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र, राजस्व मंत्री, सीएस डीजीपी, गृह विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed