फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The demand for foreign fruits like kiwi, apple and blueberry increase for immunity in Corona period

कोरोना में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले विदेशी फलों की मांग बढ़ी, सेब और ब्लूबेरी को ज्यादा पसंद कर रहे लोग

Wed, 23 Jun 2021 03:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 23 Jun 2021 03:54 PM IST
सार

आजादपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान लोगों की इम्यूनिटी वाले फलों की तरफ रूचि बढ़ी है। लोग सेहत के लिए उपयोग होने वाले फलों पर ज्यादा खर्च करते हुए नजर आ रहे हैं...

विज्ञापन
The demand for foreign fruits like kiwi, apple and blueberry increase for immunity in Corona period
सेब - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों की मांग बढ़ी है। कोरोनाकाल में लोगों ने सीजनल फलों के अलावा विदेशी फलों का जमकर लुत्फ उठाया है। इन दिनों भारत में अमेरिका से मंगाए जाने वाले सेब फल, कीवी और ब्लूबेरी की भारी मांग देखी जा रही है। ब्लूबेरी दो हजार से 2500 रुपये प्रति 1.50 किलो की दर से मिल रही है। चिली की कीवी का भाव 800-900 रुपये प्रति 10 किलो चल रहा है।

विज्ञापन


आजादपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अमर उजाला को बताया कि कोरोनाकाल के दौरान लोगों की इम्यूनिटी वाले फलों की तरफ रूचि बढ़ी है। लोग सेहत के लिए उपयोग होने वाले फलों पर ज्यादा खर्च करते हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के चलते विमान सेवा ठप रही लेकिन फिर भी फलों के आयात में 20 से 30 फीसदी की सालाना बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इन दिनों लोगों की रूचि विदेशों से आने वाले सेब, कीवी और ब्लूबेरी में है। हर कोई इनकी मांग कर रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल आजादपुर मंडी में वाशिंगटन से आने वाला सेब 200 से 220 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। वहीं ब्लूबेरी की 1500 से 1600 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा चिली किवी के दाम 180 से 200 रुपये और ईरान की कीवी के दाम 80 रुपये प्रति किलो तक हैं। वहीं ईरान का सेब 100 से 150 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अप्रैल माह में भारतीय सेबों का सीजन खत्म हो जाता है। इसके बाद ही वाशिंगटन से आने वाले सेब का आयात शुरू हो जाता है। इन सेब की कीमत की बात करें तो दिल्ली के आजादपुर मंडी में इसके दाम 4,200 से 4,400 रुपये प्रति 20 किलो हैं।


हर साल दो लाख टन सेबों का आयात होता है, जिनकी औसत लागत देश में 120-150 रुपये प्रति किलो तक पड़ती है। जहां तक वाशिंगटन से आने वाले फलों की बात है तो मार्च 2021 में खत्म वित्त वर्ष में घटकर 3,81,614 कार्टन तक रह गया था। एक साल पहले 10.70 कार्टन का इंपोर्ट हुआ था, वह भी तब जबकि रसीले फलों पर आयात शुल्क 50% से बढ़ाकर 75% कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed