फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Telangana assembly elections 2018: congress-CPM alliance may take place soon

कांग्रेस ने कहा, तेलंगाना में भाकपा के साथ सीटों के तालमेल पर जल्द सहमति 

Sat, 20 Oct 2018 12:29 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Telangana assembly elections 2018: congress-CPM alliance may take place soon
Congress

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से गठबंधन के लिए 21 अक्टूबर तक की समयसीमा देने के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रामचंद्र खूंटिया ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सीटों के तालमेल पर सहमति बन जाने की संभावना है। खूंटिया ने यह भी कहा कि सीटों के तालमेल के साथ ही न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर भी सहमति बनेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाकपा, तेदेपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ बातचीत चल रही है। अगले कुछ दिनों में सीटों के तालमेल और न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बनने की उम्मीद है। खूंटिया ने कहा कि ये सभी पार्टियां तेलंगाना को के. चंद्रशेखर राव की सरकार से मुक्ति दिलाना चाहती हैं। सभी का लक्ष्य एक है। कौन कितनी सीटों लड़ेगी, इसे हम बातचीत से तय कर लेंगे। 
विज्ञापन


भाकपा ने गत बुधवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे के लिए कांग्रेस को 21 अक्टूबर तक का समय दिया था और साथ ही तालमेल नहीं होने पर अकेले दम चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव सुरावरम सुधाकर रेड्डी ने कहा कि हम उनका (कांग्रेस) अनंत काल तक इंतजार (सीटों के बंटवारे के लिए) नहीं कर सकते हैं। 21 अक्टूबर को, हमारी पार्टी कार्यकारिणी की बैठक है। हम तय करेंगे कि हमें गठबंधन करना है या फिर अकेले दम चुनाव लड़ना है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) ने कुछ सप्ताह पहले ही चुनाव पूर्व गठबंधन पर सैद्धांतिक सहमति बनाई थी। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात दिसंबर को चुनाव होने हैं। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed