सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें बढ़ीं, एनआईए कोर्ट में हर हफ्ते देनी होगी हाजिरी
प्रज्ञा सिंह ठाकुर भले ही मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सांसद बन गई हों, लेकिन इससे उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सोमवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को सप्ताह में कम से कम एक बार अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। बता दें कि मालेगांव बम धमाके मामले में प्रज्ञा ठाकुर का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था। उनके खिलाफ आतंकवाद और देशद्रोह का मामला दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है।
Special NIA court directs BJP MP-elect Pragya Singh Thakur to appear before court at least once a week. (file pic) pic.twitter.com/muqHCguYnJ
— ANI (@ANI) June 3, 2019विज्ञापन
इसी मामले की सुनवाई के लिए उन्हें सप्ताह में एक बार कोर्ट में हाजिर रहने को कहा गया है। वर्तमान में प्रज्ञा स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर हैं। पिछले दिनों चुनाव के दौरान भी वो नाथूराम गोडसे पर अपने बयान को लेकर विवादों में घिरी रही थीं, जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार थीं। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से था। प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.