सीतापुर में रेप के बाद छात्रा की हत्या, हाथ-पैर बांध तालाब में फेंकी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दरिंदे ने कक्षा छह की छात्रा की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक दिया। बच्ची आरोपी की पत्नी से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। बच्ची के दोनों हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था।
पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोहना चौकी प्रभारी आलोक धीमान, कोतवाली के नाइट अफसर तनवेंद्र सिंह, दीवान दर्शन सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने पर अपनी एक महिला रिश्तेदार के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने कोहना पुलिस चौकी में सूचना दी।
मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था
इस बीच माधवनगर में रविवार को एक तालाब किनारे उसका बैग पड़ा मिला तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तालाब खंगाला तो एक प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई। बोरी में बच्ची की लाश मिलते ही लोगों के होश उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। तन पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शक के आधार पर छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला के पति रोहित गुप्ता को हिरासत में ले लिया।
कड़ाई से पूछताछ में रोहित ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रोहित ने कबूला है कि उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। वह घर पर अकेला था। छात्रा जब ट्यूशन पढ़ने आई तो उसने उसे कमरे में बंद कर रेप किया व फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। एसपी सौमित्र यादव ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।