फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   shivraj singh and raman singh are richer than vasundhara raje

Assembly Elections 2018: वसुंधरा राजे से ज्यादा धनी हैं शिवराज और रमन सिंह

Fri, 26 Oct 2018 07:56 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
shivraj singh and raman singh are richer than vasundhara raje
shivraj singh, vasundhara raje, raman singh
पांच राज्यों में चुनाव की हलचल तेज हो गई है। सभी दल जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। चुनाव में उम्मीदवार अपनी संपत्ति भी घोषित करते हैं। राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे से ज्यादा अमीर हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6.27 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर है। 15वें स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं। उनकी संपत्ति 5.61 करोड़ रुपए है। जबकि सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाली वसुंधरा की संपत्ति 4 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की फरवरी 2018 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी चल-अचल संपत्ति की कुल कीमत 177 करोड़ रुपये आंकी गयी है। वहीं, सिर्फ 26 लाख रुपये की संपत्ति के साथ त्रिपुरा के तत्कालीन मुख्यमंत्री माणिक सरकार सबसे गरीब मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा चुनावों के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा स्वयं जमा किए गए हलफनामों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed