फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sahun gang encounter with police

साहून गैंग से मुढभेड़, पुलिस के घेरे से निकल भागा एक लाख का इनामी साहून

Thu, 08 Sep 2016 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 08 Sep 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
Sahun gang encounter with police

बुधवार देर शाम थाना छाता के गांव दौताना में यूपी, हरियाणा व राजस्थान में आतंक का पर्याय बने साहून और उसके गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों से ओर से हुई आमने-सामने की फायरिंग में थाना छाता पर तैनात एचसीपी (हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत) महेश बाबू छर्रे लगने से घायल हो गए। उनके घायल होने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए स्कार्पियो से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही हैं। साहून पर करीब एक लाख का इनाम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की दो गाड़ियां साहून का पीछा कर रही थी। इसकी सूचना पर थाना छाता पुलिस ने भी घेराबंदी करते हुए गांव दौताना में चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की और पुलिस कंट्रोल को सूचना देकर फोर्स मांगी। इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में महेश बाबू घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सीओ छाता पीयूष कुमार यादव एवं कोतवाली प्रभारी छाता और अन्य थानों का फोर्स जब तक यहां पहुंचा, तब तक बदमाश स्कार्पियो लेकर फरार हो गए। फरार हुए बदमाशों साहून भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो राज्यों की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया साहून

Sahun gang encounter with police

साहून पर मथुरा पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। हरियाणा और राजस्थान पुलिस की ओर से घोषित इनाम मिलाकर उसकी गिरफ्तारी पर करीब एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।गांव विशभंरा से साहून गैंग के पीछे हरियाणा पुलिस की दो गाड़ियां लगी हुई थी, जो कि साहुन गैंग को घेरकर पकड़ना चाहती थी।

दौताना के समीप छाता पुलिस से हुई आमने-सामने की मुठभेड़ के दौरान पुलिस की घेराबंदी तोड़कर साहुन गैंग भागने में सफल रहा, हरियाणा पुलिस के हाथ भी असफलता ही हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस को सूचना मिली थी कि साहून गैंग किसी बड़ी वारदात को करने की फिराक में है।

सूचना मिलने के बाद नाकेबंदी कर ली गई थी। लेकिन बदमाश सारी नाकेबंदी को तोड़कर मथुरा जिले में पहुंच गए। साहून गैंग पर उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और राजस्थान में भी मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों भी साहून गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान भी साहून पुलिस से बच निकला था। उसकी गिरफ्तारी पर तीन राज्यों की पुलिस करीब एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed