{"_id":"57a7c4164f1c1b8f3a2ba85e","slug":"rjd-supremo-lalu-prasad-counter-on-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय प्रकरण पर लालू का तंज, मोदी जी को समझ आ गई मेरी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय प्रकरण पर लालू का तंज, मोदी जी को समझ आ गई मेरी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 08 Aug 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
गोरक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़े बयान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके विरोधी उनके बयान को अपनी जीत और उनकी हार बता रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को भी उन पर तीखे तंज कसे है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह सत्य की विजय और पाखंड की पराजय है। उन्होंने कहा कि लगता है कि मेरे द्वारा दो दिनों पहले कही गई बात मोदी जी को अच्छे से समझ आ गई है। वो समझ गए हैं कि गाय दूध देती है, वोट नहीं। और समझ भी क्यों न आए, गोमाता इनकी सरकार बनवाना तो दूर, बनी बनाई सरकारों को हिला रही है। ये हमारी जीत और उनकी हार है।
लालू यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा है कि जो हाल इन तथाकथित स्वयं घोषित राष्ट्रवादी रक्षकों ने गो माता का किया है, वही गंगा-मैया का भी करेंगे। कहां है आरएसएस? लालू ने इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री मोदी से अपने एक पोस्ट में कहा था कि आप प्रधानमंत्री हैं और आप ही ऐसे लोगों के डोजियर तैयार करवाइए।
विज्ञापन
मालूम हो कि मोदी ने राज्य सरकारों से गोरक्षकों का डोजियर तैयार करने की अपील करते हुए कहा कि इनमें से 70 फीसदी ऐसे निकलेंगे, जिनकी गतिविधियों को समाज स्वीकार नहीं करता है।