फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   RJD chief Lalu Prasad Yadav to be shifted to AIIMS in Delhi from Ranchi

झारखंड: लालू यादव की और बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स के लिए रेफर

Wed, 21 Mar 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Wed, 21 Mar 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
RJD chief Lalu Prasad Yadav to be shifted to AIIMS in Delhi from Ranchi
lalu prasad yadav - फोटो : PTI
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है। जिसके कारण उन्हें आज रांची से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। अभी उनका इलाज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में चल रहा है। आरआईएमएस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अब दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) भेजा जा सकता है। आरआईएमएस के 8 डॉक्टर उनकी देखभाल में लगे हैं। 
विज्ञापन


आरआईएमएस के अधीक्षक डॉ एसके चौधरी ने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने सिफारिश की है कि प्रसाद को एम्स भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बुधवार को एम्स के लिए रेफर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

दुमका कोषागार मामले में लालू की सुनवाई को टाल दिया था

RJD chief Lalu Prasad Yadav to be shifted to AIIMS in Delhi from Ranchi
Lalu Yadav Fodder Scam
बता दें कि शनिवार (17 मार्च) को रांची की विशेष सीबीआई अदालत में दुमका कोषागार मामले में लालू की सुनवाई को टाल दिया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव को 19 मार्च को पेश होने को कहा था। गौरतलब है कि बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ चौथे चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार से कथित 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाने वाली थी।

इससे पहले अदालत ने गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के वकील की दाखिल की गई उस याचिका पर अपना फैसला टाल दिया था, जिसमें लेखाकार जनरल (1990 के दशक) के तीन अधिकारियों को मामले में पार्टी बनाए जाने की मांग की गई थी। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने शुक्रवार को उक्त याचिका स्वीकार कर ली थी। 

मालूम हो कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा के अलावा 29 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में पूर्व आईएएस अधिकारी और पशुपालन अधिकारी भी शामिल हैं। इससे पहले अदालत द्वारा चारा घोटाले के तीन मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को और दो मामलों में जगन्नाथ मिश्रा को भी दोषी ठहराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed