बीएसएनएल ने पेश किए तीन नए वॉइस ओनली प्लान: मात्र 172 रुपये में एक्टिव रहेगा सिम, देखें क्या है खास

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 20 Nov 2026 03:25 PM IST
सार
  • निजी टेलीकॉम कंपनियों के बाद अब सरकारी ऑपरेटर BSNL ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए खास वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश किए हैं।
  • TRAI के नए निर्देशों के तहत लाए गए इन नए पैक्स में डेटा नहीं मिलेगा, लेकिन कम खर्च में सिम एक्टिव रखने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
  • इनकी कीमत 172 रुपये से शुरू होती है। जानें इन तीनों नए प्लान्स की पूरी डिटेल।
विज्ञापन
bsnl affordable prepaid voice sms only plans under trai mandate airtel jio vi
बीएसएनएल ने पेश किए किफायती वॉइस ओनली प्लान। - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते खर्च के बीच ऐसे यूजर्स के लिए राहत की खबर है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं पड़ती। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS वाले तीन नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में यूजर्स को इंटरनेट डेटा का कोई फायदा नहीं मिलेगा। इसके बजाय अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाएगी। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi) पहले ही इस कैटेगरी में अपने प्लान पेश कर चुके हैं।

    BSNL के तीन नए वॉयस और SMS प्लान

    बीएसएनएल के इन तीनों प्लान में मिलने वाले फायदे लगभग एक जैसे हैं। इनमें अंतर मुख्य रूप से कीमत और सर्विस वैलिडिटी का है।

    1. BSNL का 172 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल का 172 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है।

    2. BSNL का 184 रुपये वाला प्लान

    अगर आप थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं, तो 184 रुपये वाला प्लान एक विकल्प है। इसमें 30 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसमें भी कोई डेटा बेनिफिट नहीं मिलता।

    3. BSNL का 190 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल के नए विकल्पों में 190 रुपये वाला प्लान भी शामिल है। यह मंथली सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। बाकी दोनों प्लान की तरह इसमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं दी गई है।

    ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए करते हैं। TRAI के टैरिफ निर्देशों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे विकल्प उपलब्ध कराने हैं, जिनसे ग्राहक बिना डेटा का खर्च उठाए अपना SIM एक्टिव रख सकें। इन प्लान के जरिए ग्राहक बिना अनावश्यक डेटा बेनिफिट के लिए पैसे खर्च किए अपना मोबाइल कनेक्शन चालू रख सकते हैं।

    और पढ़ें...