Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Report of Sitting MLAs in Haryana assembly election 2024 news in hindi

Haryana: 93% करोड़पति, तीन सबसे अमीर में गोपाल कांडा, 69% की आयु 51-80 साल, ऐसे हैं हरियाणा के मौजूदा विधायक

Thu, 26 Sep 2024 07:11 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 26 Sep 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Haryana: एडीआर ने हरियाणा विधानसभा 2019 के 90 में से 87 मौजूदा विधायकों के शपथपत्रों पर एक रिपोर्ट तैयार की है। 87 में से नौ महिला वर्तमान विधायक हैं। 87 में से 81 वर्तमान विधायक करोड़पति तो 12 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 
loader
Report of Sitting MLAs in Haryana assembly election 2024 news in hindi
हरियाणा के मौजूदा विधायक - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हरियाणा में 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी है। 3 अक्तूबर को प्रचार थमने से पहले अंतिम दिनों में नेताओं के ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रम हो रहे हैं। इस बीच, डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एसोसिएशन (एडीआर) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के 87 मौजूदा विधायकों के आपराधिक, वित्तीय और अन्य पृष्ठभूमि विवरणों का विश्लेषण किया है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में फिलहाल तीन सीटें खाली हैं। आइये जानते हैं कि एडीआर की रिपोर्ट से क्या-क्या जानकरियां सामने आई हैं...


एडीआर की रिपोर्ट क्या है?
एडीआर ने विधानसभा 2019 के 90 में से 87 वर्तमान विधायकों के शपथपत्रों पर एक रिपोर्ट तैयार की है। 87 में से नौ (10 प्रतिशत) महिला वर्तमान विधायक हैं। वहीं विधानसभा की तीन सीटें रिक्त हैं जिनमें गुड़गांव जिले की बादशाहपुर सीट, सिरसा की रनिया और अंबाला की मुलाना (एससी) शामिल है। यह रिपोर्ट 2019 के विधानसभा चुनावों और उसके बाद हुए उपचुनावों में उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामों पर आधारित है। 

रिपोर्ट में मौजूदा विधायकों के बारे में क्या बताया गया है?
87 में से 12 (14 प्रतिशत) वर्तमान विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। वहीं छह (7 प्रतिशत) वर्तमान विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, महिलाओं के ऊपर अत्याचार इत्यादि से जुड़े अपराध शामिल हैं।

पार्टीवार दागी विधायक
भाजपा के 41 में से 3 (7 प्रतिशत) वर्तमान विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके बाद कांग्रेस के 29 में से चार (14 प्रतिशत) और जजपा के 10 में से एक (10 प्रतिशत) विधायक दागी हैं। इसके अलावा इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक-एक और पांच में से दो निर्दलीय विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।

वहीं कांग्रेस के 29 विधायकों में से चार (14%), हरियाणा लोकहित पार्टी के एक विधायक और पांच निर्दलीय विधायकों में से एक के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं।

93% वर्तमान विधायक करोड़पति
87 में से 81 (93 प्रतिशत) वर्तमान विधायक करोड़पति हैं। इन विधायकों ने एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। सबसे ज्यादा भाजपा के 41 में से 38 तो कांग्रेस के 29 में से 27 विधायक करोड़पति हैं। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के सभी 10 (100%) विधायक करोड़पति हैं। वहीं पांच निर्दलीय विधायकों में से एक और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक विधायक की घोषित संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है।

प्रत्येक मौजूदा विधायक की औसत संपत्ति 16.45 करोड़ रुपये बताई गई है। पार्टीवार औसत संपत्ति के आंकड़े देखें तो 41 भाजपा विधायकों के लिए प्रति विधायक औसत संपत्ति 12.11 करोड़ रुपये है। 29 कांग्रेस विधायकों की प्रति विधायक औसत संपत्ति 12.77 करोड़ रुपये है। 10 जननायक जनता पार्टी के प्रति विधायक की औसत संपत्ति 25.26 करोड़ रुपये है। हरियाणा लोकहित पार्टी विधायक की एक विधायक की संपत्ति 95.43 करोड़ रुपये है। 1 इनेलो विधायक की विधायक की संपत्ति 65.41 करोड़ रुपये है। वहीं पांच निर्दलीय विधायकों के पास औसतन 30.10 करोड़ रुपये की दौलत है।

बलराज कुंडू सबसे अमीर विधायक, दूसरे पर गोपाल कांडा
रोहतक जिले की मेहम सीट से निर्दलीय बलराज कुंडू सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले विधायक हैं। कुंडू ने 141 करोड़ की संपत्ति बताई है। दूसरे नंबर पर सिरसा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा हैं। कांडा ने 95 करोड़ की संपत्ति बताई है। तीसरे स्थान पर चरखी दादरी जिले की बाढड़ा से जजपा विधायक नैना सिंह हैं, जिनकी संपत्ति 91 करोड़ है। 

बलबीर तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले विधायक 
बलबीर सिंह सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले वर्तमान विधायक हैं। पानीपत की इसराना (एससी) सीट से कांग्रेस विधायक के पास 40.85 लाख की संपत्ति है। इसके बाद गुड़गांव की पटौदी (एससी) सीट से विधायक सत्य प्रकाश हैं, जिनकी संपत्ति 45.64 लाख है। पलवल के हथीन से भाजपा विधायक प्रवीण डागर 57.01 लाख की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 

69% वर्तमान विधायक कम से कम स्नातक 
26 (30 प्रतिशत) वर्तमान विधायकों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। 60 (69 प्रतिशत) वर्तमान विधायकों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा बताई है। एक विधायक डिप्लोमा धारक हैं। अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर, एक विधायक ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर और 15 विधायकों ने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा धारक घोषित की हैं।

27 (31 प्रतिशत) वर्तमान विधायकों ने अपनी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है। 60 (69 प्रतिशत) वर्तमान विधायकों ने अपनी आयु 51 से 80 वर्ष के बीच बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed