फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajnath Singh attends convocation ceremony of Patil University in Pune

महाराष्ट्र: दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राजनाथ सिंह, पढ़ें कलाम और लादेन का जिक्र कर छात्रों को क्या संदेश दिया?

Fri, 20 May 2022 05:32 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 May 2022 05:32 PM IST
सार

पुणे के पाटिल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ शामिल हुए। वहीं, पुणे में ही एक अन्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Rajnath Singh attends convocation ceremony of Patil University in Pune
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पुणे में पाटिल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह ने डिग्री पाने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी स्थिति में कभी संतुलन नहीं खोना चाहिए। हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। वहीं, पुणे में ही एक अन्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सुख हो, दुख हो, लाभ हो या फिर हानि हो, जय हो या फिर पराजय हो। अपने जीवन में कभी भी अपना संतुलन नहीं खोना चाहिए। संतुलन को हमें अपना संस्कार बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ युवा शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने मार्ग से भटक जाते हैं। हमने देखा है कि अमेरिका में जटिल पायलट प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं ने 9/11 के हमले को अंजाम दिया। भारत में भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल युवा हैं, जो काफी शिक्षित हैं।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि एक लेख में थॉमस एल. फ्राइडमैन ने कहा कि इन्फोसिस और अल कायदा दोनों में लोग उच्च शिक्षित हैं और उनके पास मिशन और प्रतिबद्धता है। लेकिन दोनों में अंतर यह है कि एक 9/11 हमले को अंजाम देता है जबकि दूसरा समाज के लिए काम करता है। यह दोनों के बीच बुनियादी अंतर है जो लोकाचार पर निर्भर करता है। कोई करोड़पति होते हुए भी ओसामा बिन लादेन बन सकता है, जबकि अखबार विक्रेता होते हुए भी कोई एपीजे अब्दुल कलाम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती है। भारत अब कमजोर देश नहीं बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अब दुनिया में इज्जत होती है है। दूसरे देशों के रहने वाले भारतीयों ने मुझे बताया है कि वे अब सम्मानित महसूस करते हैं। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारतीय कुछ कहते थे तो कोई नहीं सुनता था। लेकिन अब पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ देश की नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जिस विचारधारा से हमने अपनी यात्रा शुरू की उससे पता चलता है कि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया लेकिन आजादी के कई सालों के बाद भी गरीबी, बेरोजगारी के अलाव वह जनता को और कुछ नहीं दे पाए।

 
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब निर्यात करने वाले शीर्ष 25 देशों में शामिल है। पहले रक्षा हथियार दूसरे देशों से खरीदे जाते थे। हमने 309 चीजों की सूची बनाई है, जिन्हें निश्चित तिथि के बाद बाहर से नहीं खरीदना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed