{"_id":"5a5d4e684f1c1b72268b497c","slug":"rahul-made-a-scarf-tilak-kalawa-bandha-in-the-kalawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने मंदिर में माथा टेका, तिलक लगाया, कलावा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने मंदिर में माथा टेका, तिलक लगाया, कलावा बांधा
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली/लखनऊ
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनाव के दौरान हिंदुत्व के रंग में नजर आने वाले राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यूपी आए तो यहां भी भक्ति भाव में नजर आए। सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे तो चुरुवा मदिर में माथा टेका, तिलक लगवाया और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। वैसे तो सांसद के रूप में राहुल कई बार अमेठी आए, मंदिर के दर्शन भी किए मगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जो भक्ति भाव दिखा, वो शायद उनके अपने लोगों ने भी पहली बार देखा। चुरुवा मंदिर में दर्शन के बाद राहुल सलोन कस्बा पहुंचे और खिचड़ी भोज में शामिल हुए। यहां मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। कलावा बंधवाया और पांच ब्राह्मणों को खिचड़ी दान देने के साथ ही जनेऊ और पंचांग भी भेंट किया।
भाजपाइयों ने ‘राहुल लापता’ के पोस्टर लगाए, भड़के कांग्रेसियों ने पीटा
राहुल के आगमन से एक दिन पहले ही भाजपाइयों ने ‘लापता सांसद का स्वागत’ के पोस्टर लगाए तो कांग्रेसी भड़क उठे। राहुल जब रायबरेली और अमेठी पहुंचे तो भाजपा समर्थकों ने हंगामा किया, काले झंडे दिखाए और नारे लिखी तख्तियां फेंकी। इसे लेकर कांग्रेसियों से उनकी भिड़ंत भी हुई। आरोप है कि अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह ने समर्थकों के साथ भाजपाइयों व किसानों की पिटाई कर दी। पिटाई के विरोध में क्षेत्रीय भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी थाने में धरने पर बैठ गए।
पढ़ें- राहुल गांधी के काफिले का विरोध करने पर बवाल, भाजपाइयों को कांग्रेसियों ने पीटा
विज्ञापन
ढाबे में चाय की चुस्की ली, समोसे भी खाए
लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुए राहुल ने एक ढाबे पर काफिला रुकवाकर गर्मागर्म चाय की चुस्कियां लीं। पकौड़ी व समोसे भी खाए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भी इनका स्वाद लिया।