फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Poster war in Bihar between JDU and RJD puts up poster at Income Tax Chauraha in Patna

बिहार में पोस्टर वार: जेडीयू ने लालू यादव पर साधा निशाना, लिखा- परिवार मांगे विशेष कैदी का दर्जा

Sat, 07 Mar 2020 10:02 AM IST
देव कश्यप एएनआई, पटना
एएनआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Mar 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Poster war in Bihar between JDU and RJD puts up poster at Income Tax Chauraha in Patna
Poster war - फोटो : ANI

बिहार में इसी साल अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच जुबानी जंग के बाद पोस्टर वार शुरू हो गया है। पटना के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक इनकम टैक्स चौराहा पर जेडीयू की और से एक पोस्टर लगाया गया है।

विज्ञापन


इस पोस्टर में एक तरफ लिखा गया है कि जेडीयू बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रही है, दूसरी तरफ लिखा गया है कि आरजेडी लालू प्रसाद के लिए विशेष कैदी का दर्जा मांग रही है। यह पोस्टर काफी चर्चा में है। जेडीयू द्वारा इस पोस्टर को इनकम टैक्स चौराहे पर लगाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की नजर इस पर पड़ सके। इनकम टैक्स चौराहा  पटना शहर के ज्यादातर मुख्य मार्गों को जोड़ता है साथ ही अगर बेली रोड या स्टेशन जाना है तो इस चौराहे से होकर ही गुजरना पड़ेगा। पोस्टर वार के जरिए दोनों पार्टियां मतदाताओं को अपने खेमे में करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले फरवरी महीने में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बिहार सरकार के खिलाफ पोस्टर जारी किया गया था। तीन फरवरी को आरजेडी की ओर से जारी पोस्टर में जेडीयू पर निशाना साधा गयाथा। आरजेडी ने 'कुर्सी के प्यारे-बिहार के हत्यारे' नाम से पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में बिहार को डूबते हुए दिखाया गया था। वहीं सरकार को खिलाड़ी बताते हुए कुर्सी-कुर्सी खेलने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया गया था कि बिहारी लुट रहा है और जनता का शोषण, अत्याचार व उत्पीड़न किया जा रहा है। पोस्टर में सरकार द्वारा लोगोें को बेरोजगार करने और भ्रष्टाचार फैलाने वाला बताया है। वहीं पोस्टर के जरिए वार किया कि चोरी से आई सरकार पूरा बिहार ले डूबी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले भी जारी हो चुके हैं पोस्टर 
इससे पहले पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने 'ट्रबल इंजन' पोस्टर लगवाए थे। पोस्टर के जवाब में जेडीयू समर्थकों ने लालू यादव की 'अपराध गाथा' और 'पटना-होटवार करप्शन मेल' नाम से पोस्टर्स जारी किए थे। इन पोस्टरों में 'चारा घोटाले' की सांकेतिक तस्वीर को भी दर्शाया गया। पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव को भी दिखाया गया था। 

नए साल की शुरुआत से जारी है पोस्टर वार
नए साल की शुरुआत से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा था। जदयू ने आरजेडी के 15 सालों पर निशाना साधते हुए 'हिसाब दो हिसाब लो' का पोस्टर लगाया था। इसके जवाब में आरजेडी ने पोस्टर जारी किया और लिखा था कि ‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’। आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed