फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Police Officer unsual advice for young police men

ड्यूटी के दौरान काला चश्मा ना पहनें पुलिस जवान : अधिकारी

Mon, 05 Dec 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
Police Officer unsual advice for young police men
मध्य प्रदेश में एक आला पुलिस अधिकारी ने अपने जवानों को सीख दी कि वे महज स्टाइल मारने के लिए ड्यूटी के दौरान काला चश्मा पहनकर न घूमें। इंदौर के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे बल का अनुशासन रखने के लिये इस आदत से बाज आएं। 
विज्ञापन


मनीष ने सोमवार को मीडिया से बाचतीत में कहा, मेरा मानना है कि ड्यूटी के समय पुलिसकर्मियों की वर्दी एकदम फिट होनी चाहिए और उन्हें अपने सिर पर कैप लगाकर रखनी चाहिए। मैंने गौर किया है कि ट्रेनिंग के बाद जिले में पहली बार ड्यूटी करने आए नव आरक्षक आम चौराहों पर काला चश्मा लगाकर घूमते हैं और कैप भी नहीं पहनते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इन नव आरक्षकों के लिए मेरा संदेश है कि उन्हें ड्यूटी के वक्त काला चश्मा तब ही लगाना चाहिये, जब तेज धूप हो या वे गाड़ी चला रहे हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed