{"_id":"5bdb4a53bdec22699f126b29","slug":"pm-central-government-image-is-neat-but-this-time-is-no-modi-wave-babulal-gaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, केंद्र सरकार की छवि साफ-सुथरी पर इस बार 'मोदी लहर' नहीं है : बाबूलाल गौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, केंद्र सरकार की छवि साफ-सुथरी पर इस बार 'मोदी लहर' नहीं है : बाबूलाल गौर
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Babulal Gaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार मोदी लहर नहीं है, लिहाजा पार्टी की जीत इस बात पर निर्भर करती है कि टिकट कैसे बंटते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गौर भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से विधायक गौर के नाम लगातार दस चुनाव जीतने का रिकार्ड भी है। 75 पार उम्र के कथित फार्मूले के चलते उन्हें मंत्री पद से भी हटा दिया गया था। इस बार उनके टिकट पर भी सवाल है।
विज्ञापन
गुरुवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी या उनके मंत्रियों पर कोई दाग नहीं है, साफ-सुथरी छवि है। लेकिन एक अंतर यह है कि इस बार 2013-14 की तरह कोई मोदी लहर नहीं है। चुनाव सामान्य स्थितियों में हो रहा है। ऐसे में टिकट पर दारोमदार है। हमारी पार्टी में टिकट यदि सर्वे के आधार पर बंटे तो मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर मुझे टिकट नहीं मिलने पर भी मैं पार्टी का काम करूंगा। वैसे उम्मीद है कि कृष्णा गौर (बहू) को टिकट मिलेगा। बता दें कि गौर अब तक यह कहते रहे हैं कि पार्टी उन्हें घर आकर टिकट देगी, लेकिन उनके सुर अब बदल गए हैं।