{"_id":"56f8706e4f1c1bb258f151ad","slug":"patna-man-throws-10-lac-cash-in-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब उसने हवा में उड़ा दिए 10 लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब उसने हवा में उड़ा दिए 10 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 28 Mar 2016 05:14 AM IST
सार
- बिहार के जहानाबाद का मामला, लोगों में मची पैसे लूटने की होड़
- पुलिस के मुताबिक दिमागी रूप से कमजोर है पैसे उड़ाने वाला व्यक्ति
विज्ञापन
रुपया
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जहानाबाद में रविवार को उस वक्त लोग सकते में आ गए, जब एक व्यक्ति अपने झोले में रखे तकरीबन 10 लाख रुपये हवा में उड़ाने लगा। पैसे की ऐसी बारिश देखकर आसपास के मौजूद लोगों में पैसे लूटने की होड़ मच गई। पैसे लूटने के लिए लोग नदी में कूदने लगे।
विज्ञापन
घटना नगर थाना क्षेत्र के दरधा-यमुना संगम घाट की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पैसे उड़ाने वाला व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर है। जानकारी के मुताबिक रविवार को एक व्यवसायी रंजय गुप्ता ने घर से एक झोले में लाए करीब 10 लाख रुपये एकाएक उड़ाना शुरू कर दिया। पैसे उड़ाने वाला रंजय नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मोहल्ले का रहने वाला है, जिसकी पिछले कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में स्नान करने के बाद व्यवसायी एकाएक झोले में रखे हजार और 500 रुपये की गड्डी निकाल कर हवा में उड़ाने लगा। इस बात की सूचना जब तक पुलिस और व्यवसायी के घर वालों तक पहुंचती, तब तक दिमागी तौर पर कमजोर व्यवसायी रंजय ने सारे रुपये उड़ा डाले थे। व्यवसायी के परिजनों ने बताया कि जहानाबाद शहर में उनका अपना व्यवसाय है।
विज्ञापन
होली की बिक्री के सभी पैसे घर में रखे थे, जिसको लेकर रंजय घर से निकल गया और सारे पैसे संगम घाट पर उड़ा डाले। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि और पैसे की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।