फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two Naxal killed in an ongoing encounter with security forces

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सलियों की मौत

Sat, 28 Apr 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Updated Sat, 28 Apr 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
two Naxal killed in an ongoing encounter with security forces

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को दो नक्सलियों के शव मिले हैं। हालांकि मुठभेड़ अभी जारी है। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ऑपरेशन की खबरें आ रही हैं। शुक्रवार को बीजापुर में मुठभेड़ हुई थी।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 10 नक्सली मारे गए थे। इनमें से सात नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए थे। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया था कि यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह आईपेंटा गांव के समीप जंगल में हुई थी। दरअसल, संयुक्त बल को एक खुफिया सूचना मिली थी कि जंगल में नक्सलियों ने ठिकाने बना रखे हैं। इसके बाद तेलंगाना पुलिस की एक एंटी नक्सल यूनिट और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया था। 
विज्ञापन


आईपेंटा में पेट्रोलिंग करते वक्त नक्सलियों ने संयुक्त बल पर फायरिंग शुरू कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में ये नक्सली मारे गए थे। लगभग एक-डेढ घंटे चली मुठभेड़ के बाद आखिरकार नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए और वे घने जंगल की आड़ लेकर भाग गए थे। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा था कि घटनास्थल की तलाशी के दौरान पांच महिला और दो पुरुष वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र में भी सुरक्षा बल के सी-60 कमांडो के बीच नकस्लियों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 33 नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। पुलिस ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की थी। इस मुठभेड़ को चार सालों में पुलिस द्वारा नक्सलियों पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा था। इससे पहले तीन अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार दिया था। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed