{"_id":"5a5d5a214f1c1b62268b4938","slug":"netanyahu-s-hindi-tweet-pm-modi-s-speech-in-hebrew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेतन्याहू का हिंदी ट्वीट तो पीएम मोदी का हिब्रू में भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतन्याहू का हिंदी ट्वीट तो पीएम मोदी का हिब्रू में भाषण
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
benjamin netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे पर आए इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच विभिन्न मौकों पर गजब की कैमेस्ट्री दिखी। दोनों नेताओं ने अपने अनोखे अंदाज में एक दूसरी की जम कर तारीफ की। नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट कर भारत की मेहमानवाजी की तारीफ की तो संयुक्त संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने हिब्रू से अपने भाषण की शुरुआत और अंत कर अलग शमां बांधा।
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को करिश्माई-क्रांतिकारी नेता और रॉक स्टार बताया तो पीएम मोदी ने नेतन्याहू को शानदार दोस्त बताया। दोनों देशों ने आतंकवाद को साझा दुश्मन करार देते हुए इसके खिलाफ मिल कर मोर्चा संभालने का भी संकल्प व्यक्त किया।
पढ़ें- इजराइली PM के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा जांच, चप्पे-चप्पे पर रहेगा इतना फोर्स
विज्ञापन
भारत पहुंचने के दूसरे दिन नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया मेरे दोस्त श्रीमान नरेंद्र मोदी जी, मैं आपसे दोबारा मिल कर काफी प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं। इसके बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में नेतन्याहू ने पीएम मोदी को क्रांतिकारी और करिश्माई नेता करार दिया।

पीएम मोदी को बताया क्रांतिकारी नेता
Benjamin Netanyahu
उन्होंने इजरायल आने वाले भारत के पहले पीएम बनने के लिए मोदी का आभार जताया और कहा कि जब वो वहां पर आए तो ऐसा लगा मानो कोई रॉक कान्सर्ट हो। उन्होंने पीएम को क्रांतिकारी नेता बताते हुए कहा कि दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। हम लड़ते हैं मगर हार नहीं मानते। अगर इस मोर्चे पर दोनों का हुनर मिल जाए तो बस कमाल हो जाए। नेतन्याहू ने इसी दौरान पीएम को साथ साथ योग करने का न्यौता भी दे डाला।
इसके जवाब में पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत हिब्रू में की। इसी भाषा में उन्होंने नेतन्याहू को धन्यवाद देते हुए भारत-इजरायल के ढाई दशक पुराने प्रगाढ़ रिश्ते को याद किया। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू नए साल में भारत के पहले विदेशी मेहमान हैं। उन्होंने उम्मीद, भरोसे और दोस्ती को दोनों देशों केप्रगाढ़ रिश्ते की बुनियाद बताते हुए कृषि, विज्ञान और रक्षा क्षेत्र में मिल कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने इजरायल की रक्षा क्षेत्र की कंपनियों से भारत में निवेश करने की अपील की।