फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nabha militants escaped from prison arrested by the architect Shamli

नाभा जेल से फरार आतंकियों का मददगार शामली से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Mon, 28 Nov 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
टीम डिजिटल, मेरठ Updated Mon, 28 Nov 2016 01:02 PM IST
सार

- जेल ब्रेक कराने वाला एक आरोपी परमिंदर सिंह शामली जिले में पकड़ा गया
- आईजी जोन मेरठ ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश
- रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी की गई सुरक्षा
- आईजी जोन ने की परमिंदर सिंह से शामली पहुंचकर पूछताछ 

विज्ञापन
Nabha militants escaped from prison arrested by the architect Shamli
आरोपी से बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की नाभा जेल से कट्टर खालिस्तानी आतंकी और पांच अन्य कैदियों के फरार होने के बाद वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इंटेलीजेंस और एलआईयू भी सक्रिय हो गई हैं। कट्टर आतंकी समेत छह कैदियों को जेल से भगाने में मदद करने का एक अहम आरोपी शामली में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने के लिए आईजी जोन शामली पहुंच गए।
विज्ञापन


 

रमिंदर सिंह से एक फॉरच्यूनर गाड़ी, एक एसएलआर, तीन रायफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए

Nabha militants escaped from prison arrested by the architect Shamli
बरामद कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली के कैराना से पकड़े गये परमिंदर सिंह उर्फ पैदा से एक फॉरच्यूनर गाड़ी, एक एसएलआर, तीन रायफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। आईजी मेरठ जोन अजय आनंद के अनुसार आरोपी परमिंदर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके दो भाई और दो साथियों ने जेल ब्रेक कराने में मदद की थी। परमिंदर और उसके दो भाईयों गुरप्रीत और शेखू ने जेल तोड़ने में मदद की थी। इसके अलावा दो अन्य साथी प्रेमा और हैरी भी साथ थे। प्रेमा और हैरी ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।
जिसके बाद आईजी ने जोन के सभी नौ जिलों मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के एसएसपी को सख्ती से चेकिंग कराने और सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, निजी बस अड्डों और हाईवे के मुख्य प्वाइंटों पर सघन चेकिंग कराई जाए। चेकिंग अभियान का नेतृत्व एएसपी या डीएसपी की निगरानी में हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परविंदर ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत और शेखू सहित दो साथियों ने जेल से भगाने में मदद की है

Nabha militants escaped from prison arrested by the architect Shamli
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
आईजी जोन मेरठ अजय आनंद ने बताया कि शामली के कैराना से परमिंदर सिंह उर्फ पैदा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में परविंदर ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत और शेखू सहित दो साथियों ने जेल से भगाने में मदद की है। दोनों साथी प्रेमा और हैरी पुलिस की वर्दी में थे। परमिंदर के पास से फॉरच्यूनर गाड़ी, एसएलआर, तीन रायफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। 
- जेल ब्रेक कराने वाला एक आरोपी परमिंदर सिंह शामली जिले में पकड़ा गया - आईजी जोन मेरठ ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश - रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी की गई सुरक्षा - आईजी जोन ने की परमिंदर सिंह से शामली पहुंचकर पूछताछ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed