{"_id":"5c1a73b1bdec2256cb723d70","slug":"muzaffarpur-shelter-home-case-cbi-filed-charge-sheet-against-all-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला : सीबीआई ने सभी आरोपियों के खिलाफ फाइल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला : सीबीआई ने सभी आरोपियों के खिलाफ फाइल की चार्जशीट
Wed, 19 Dec 2018 10:07 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में सभी 21 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रहने वाली 34 बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई 28 जुलाई से बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड की जांच कर रही है। जेल में बंद तीन अभियुक्तों की 90 दिनों की समय-सीमा बृहस्पतिवार को पूरी हो रही थी।
विज्ञापन
विशेष पॉक्सो कोर्ट में सीबीआई द्वारा दाखिल किए गए चार्जशीट को गोपनीय रखा गया है। वहीं इस केस के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर की पत्नी व बेटे को ईडी ने समन जारी किया है। पिछले महीने इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने नीतीश सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि पूरे मामले में राज्य का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय और लापरवाही भरा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में मौजूद मुख्य सचिव से पूछा था कि अगर अपराध हुआ था तो आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत अभी तक मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। इसके बाद सरकार ने इस मामले में सक्रियता दिखाई।