फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mumbai: Congress-BJP pitched on Chhath Puja

मुंबई: छठ पूजा पर कांग्रेस-बीजेपी में घमासान

Sun, 06 Nov 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई  Updated Sun, 06 Nov 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
 Mumbai: Congress-BJP pitched on Chhath Puja
देवेंद्र फड़णवीस

छठ महापर्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शामिल होने को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में घमासान शुरू हो गया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छठ उत्सव में शामिल नहीं होने की गुजारिश की है।

विज्ञापन


इस पर मुंबई बीजेपी के महासचिव अमरजीत मिश्र ने निरूपम पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई में बीजेपी की लोकप्रियता से निरूपम डर गए हैं इसलिए बीजेपी कार्यकर्ताओं के उत्साह पर प्रतिबंध लगाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुंबई में छठ पूजा शुरू करने के  श्रेय की जंग छिड़ी है। निरूपम का कहना है कि यह पर्व गैर राजनीतिक होना चाहिए जबकि शिवसेना में रहते हुए उन्होंने जुहू चौपाटी पर फिल्मी व भोजपुरी सितारों की मौजूदगी में तामझाम के साथ छठ महापर्व का सबसे बड़ा आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेता मिश्र का कहना है कि मुंबई बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रामदास नायक व पूर्व नगर सेवक सुंदर अन्ना शेट्टी की सहायता से मुंबई बीजेपी बिहार प्रकोष्ठ के नेता मोहन मिश्र ने साल 1992 में जुहू पर आने वाले छठ व्रतियों की सुविधा के इंतजाम की शुरुआत की थी। 

छठ पर्व पर फडणवीस करेंगे सूर्य की अराधना

 Mumbai: Congress-BJP pitched on Chhath Puja

मोहन मिश्र ने कभी छठ पूजा स्थल पर फूहड़ गाने सुनवाकर भीड़ जुटाने का काम नहीं किया, बल्कि श्रद्धा व आस्था के सागर में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में जुटने वाले छठ व्रतियों की सेवा की। लेकिन, निरूपम नाहक छठ पूजा शुरू कराने का श्रेय ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निरूपम को यह नहीं भूलना चाहिए कि मुख्यमंत्री का किसी समारोह में आना उस समाज और उसकी आस्थाओं को समर्थन करना है। बीजेपी नेता ने निरूपम पर यह भी तंज कसा है कि जब छठ व्रतियों को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने धमकी दी थी तब कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने छठ के श्रद्धालुओं की खोज खबर नहीं ली थी।  

छठ पर्व पर फडणवीस करेंगे सूर्य की अराधना
छठ महापर्व पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उदयाचल सूर्य की आराधना करेंगे। छठ पर्व पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सुबह 5.45 बजे जुहू सागर तट पर आएंगे और छठ पूजा में शामिल होंगे। छठ उत्सव महासंघ के संयोजक व बीजेपी नेता अमरजीत मिश्र ने बताया कि फडणवीस पूजा में शामिल होकर प्रदेश की समृद्धि की कामना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed