फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mulayam and Lalu Prasad become grandfathers

मुलायम सिंह यादव बने परदादा, लालू बने नाना

Thu, 08 Sep 2016 06:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई Updated Thu, 08 Sep 2016 06:18 AM IST
विज्ञापन
Mulayam and Lalu Prasad become grandfathers
- फोटो : telegraph

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को बुधवार शाम 4.35 बजे जब ये खबर दी गई कि वह परदादा बन गए हैं, तो वह खुशी में डूब गए। उन्होंने पौत्र सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को पुत्र रत्न प्राप्ति की बधाई दी।

विज्ञापन


मुलायम के बड़े भाई रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह के पुत्र तेजप्रताप सिंह यादव की शादी फरवरी 2014 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की पुत्री राज लक्ष्मी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


इस तरह लालू और राबड़ी भी नाना-नानी बन गए। तेज प्रताप सिंह यादव को पुत्ररत्न की प्राप्ति नई दिल्ली के एक निजी नर्सिंग में शाम 4.30 बजे हुई। उनकी पत्नी और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। इस मौके पर तेजप्रताप की मां ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव, बहन शालू के अलावा परिवार के सदस्य, लालू के परिजन नर्सिंग होम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद तेज प्रताप को सपा प्रमुख सहित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव सभी बहुत चाहते हैं। मुलायम के परदादा बनने की खबर से उनका पैतृक क्षेत्र सैफई जश्न में डूब गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed