फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Monsoon hits Rajasthan, covers 14 districts on Day 1

राजस्थान में एक दिन पहले मानसून ने दी दस्तक, 14 जिलों में हुई बारिश

Wed, 24 Jun 2020 09:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Monsoon hits Rajasthan, covers 14 districts on Day 1
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बुधवार को राजस्थान में प्रवेश कर गया। राज्य के 14 जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। बीते दस साल में तीसरी बार मानसून समय से पहले राजस्थान पहुंचा है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक शिव गणेश ने बताया कि मानसून ने निर्धारित समय से एक दिन पूर्व राज्य में दस्तक दे दी है। पूर्व आकलन के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून को 25 जून को राजस्थान में पहुंचना था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों के चलते मानसून राज्य के दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ से बढ़ते हुए पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोलार के बाद जैसलमेर और पाली तक पहुंच गया। वहीं, पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़, कोटा, बून्दी, बारां , भीलवाड़ा से होते हुए अजमेर व सवाईमाधोपुर जिलों के कुछ भागों में मानसून ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान राज्य में प्रवेश कर गया है और कुल मिलाकर 14 जिलों में पूरी तरह और चार जिलों के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दस साल के दौरान दक्षिण- पश्चिम मानसून ने सबसे पहले 15 जून 2013 को दस्तक दी। 


इसके बाद साल 2011 और 2016 में यह 22 जून को आया। जबकि 2015 और अब 2020 में यह 24 जून को आया है। पिछले 10 साल के दौरान यह तीसरा वर्ष है जब दक्षिण पश्चिमी मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। शिव गणेश के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के पुनः आगे बढ़ने के लिए मौसमी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जल्दी ही राज्य के और कुछ भागों में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed