{"_id":"5bccdfe2bdec2269b73162bc","slug":"minister-of-state-in-railways-manoj-sinha-denies-role-of-railway-in-amritsar-rail-mishap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, अमृतसर हादसे में रेलवे की चूक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, अमृतसर हादसे में रेलवे की चूक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो पीडीडीयू नगर
Updated Mon, 22 Oct 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते मनोज सिन्हा
- फोटो : amar ujala
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को धीना में एक कार्यक्रम में अमृतसर ट्रेन हादसे में रेलवे की चूक होने की बात से साफ़ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन सक्रिय होता तो इसे टाला जा सकता था। रेल राज्य मंत्री सकलडीहा और धीना रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास करने से पहले पीडीडीयू जंक्शन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अमृतसर आयुक्त के अनुसार रावण दहन कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में प्रशासन ने यदि सावधानी बरती होती तो यह घटना नहीं होती। इस कार्यक्रम की जानकारी रेलवे को नहीं थी। यदि रेलवे को जानकारी होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। कहा कि इस पर बिना वजह राजनीति नहीं होनी चाहिए। कहा कि यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेलवे प्रयास कर रहा है।
विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने रेलवे के विकास पर एक साल में सिर्फ 48 हजार करोड़ रुपये खर्च किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल 1.48 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा रेल राज्य मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बक्सर से वाराणसी तक नई मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। इससे वाराणसी से बक्सर तक रोजाना आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। समय के साथ लोगों का किराया भी बचेगा।