{"_id":"64c49979af3cef95b405b243","slug":"many-killed-due-to-electrocution-during-muharram-preparation-in-jharkhand-latest-news-update-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बोकारो में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन तार के संपर्क में आया; चार की मौत, 10 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बोकारो में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन तार के संपर्क में आया; चार की मौत, 10 झुलसे
Sat, 29 Jul 2023 10:15 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
ताजिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में बोकारो जिले के पेटरवार ब्लॉक के खेतको गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडा बिजली की तार के संपर्क में आ गया। इस वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब लोग मुहर्रम के जुलूस की तैयारी कर रहे थे। उनके हाथ में एक धार्मिक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था। यह झंडा 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से आठ को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन