फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Many Areas Of Rajasthan Were Cloudy On Friday And Drizzle Occurred

राजस्थान: कई इलाकों में छाए रहे बादल, कहीं-कहीं बूंदाबांदी, कल ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 11 Dec 2020 07:51 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
पीटीआई, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 11 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Many Areas Of Rajasthan Were Cloudy On Friday And Drizzle Occurred
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

राजस्थान में शुक्रवार को कई इलाकों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्सों में अगले चौबीस घंटे में भी यही क्रम बना रहेगा।

विज्ञापन


मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे राजधानी जयपुर सहित राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहे। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक रात के न्यूनतम तापमान का सवाल है तो बीते चौबीस घंटे में यह गंगानगर में 10.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 10.4 डिग्री, चुरू में 12.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 13.5 डिग्री तथा भीलवाड़ा में 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहने और कोटा तथा भरतपुर सम्भाग में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


इसके अनुसार दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने के आसार है। विभाग ने अगले तीन-चार दिन राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed