{"_id":"5f397a7df1c6415b037e0e54","slug":"manipur-cm-n-biren-singh-left-for-new-delhi-with-one-present-mla-and-six-ex-mlas-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के छह विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंचे मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने कहा- सब कुछ ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के छह विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंचे मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने कहा- सब कुछ ठीक
Mon, 17 Aug 2020 01:46 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
एन बिरेन सिंह
- फोटो : एएनआई
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के एक विधायक और छह पूर्व विधायकों के साथ रविवार को चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। नई दिल्ली के लिए विशेष चार्टर्ड विमान में मुख्मयंत्री के साथ जो एकमात्र कांग्रेस विधायक रवाना हुए, वह उनके रिश्तेदार आर के इमो सिंह हैं। रवाना होने से पहले बिरेन सिंह ने कहा कि वह और वर्तमान एवं पूर्व विधायक राष्ट्रीय राजधानी में व्यक्तिगत रूप से परिचय देने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ रवाना हुए छह पूर्व विधायक वे विधायक हैं जिन्होंने 10 अगस्त को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और 11 अगस्त को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। ये सभी उन विधायकों में शामिल हैं जो पिछले सप्ताह कांग्रेस के व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे और इस तरह भाजपा की एन बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास मत जीत लिया था।
दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम बीरेन सिंह ने कहा, 'उन्होंने (6 विधायकों ने) कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए मैं उन्हें यहां ले आया। मैं पार्टी के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने की कोशिश कर रहा हूं। विपक्ष बहुत सी बातें कहता रहता है लेकिन हम देश के लोकतांत्रिक सेटअप को प्रोत्साहित करते हैं। मणिपुर में सब कुछ ठीक।

They (6 MLAs) have resigned from INC & want to join BJP. So I brought them here. I'm trying to meet party's national gen-secy & national president. Opposition keeps saying a lot of things but we encourage democratic setup of country. Everything's fine in Manipur: CM N Biren Singh pic.twitter.com/KsRZ7r9Fvj
— ANI (@ANI) August 17, 2020