{"_id":"5d3815b88ebc3e6d22783274","slug":"maharashtra-assembly-elections-congress-leaders-says-no-issue-with-ncp-over-150-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता बोले-150 सीटों पर एनसीपी के साथ कोई विवाद नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता बोले-150 सीटों पर एनसीपी के साथ कोई विवाद नहीं
Wed, 24 Jul 2019 02:14 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के एक नेता ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल कांग्रेस और एनसीपी में कुल 288 विधानसभा सीटों में से करीब 150 पर कोई विवाद नहीं है और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इन सीटों के बंटवारे पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव में सीटों के बंटवारे की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम को यहां मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के नेता ने कहा कि करीब 150 सीटों पर दोनों दलों के बीच कोई विवाद नहीं है। चूंकि हमने 2014 का राज्य विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था तो 2009 में सीटों का बंटवारा इस बार का आधार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में दोनों पार्टियों के प्रदर्शन और मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। कुछ सीटें बदल सकती है और कुछ अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ी जा सकती है। साथ ही यह भी कहा कि कौन-सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी यह फैसला करने में जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) का नेतृत्व करने वाले दलित नेता प्रकाश अंबेडकर ने उन्हें चुनाव के लिए कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित करने वाले पत्र का सकारात्मक जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर अंबेडकर हमसे हाथ मिलाते हैं तो उन्हें भाजपा की बी-टीम बुलाने का सवाल ही नहीं है।
विधान सभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में भाजपा 122 सीटें जीतकर सत्ता में आई। उसके सहयोगी शिवसेना ने 62 सीटें जीती। कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: 42 और 41 सीटें जीती थीं।