फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya Pradesh teachers forced to serve food at Mukhya Mantri Kanyadan Yojna programme's marriage

MP सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना', शिक्षकों को किया गया खाना परोसने को मजबूर

Tue, 23 May 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 23 May 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh teachers forced to serve food at Mukhya Mantri Kanyadan Yojna programme's marriage
डेमो पिक

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार को सरकारी स्कूल के शिक्षकों को राज्य द्वारा प्रायोजित एक जन विवाह में भोजन परोसने के लिए मजबूर किया गया। जब शिक्षकों ने इस का विरोध किया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समारोह में आने के कुछ देर पहले ही शिक्षकों को इस काम से हटा लिया गया। 

विज्ञापन


ये वाकया मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत गरीब जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुआ।   

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से एक रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने बताया कि समारोह में लगभग 400 शिक्षकों को खाना परोसने के लिए नियुक्त किया गया था। इसके अलावा हैरानी की बात ये है कि शिक्षकों को इसके लिए लिखित आदेश दिया गया था और उसमें ये भी बताया गया था कि कौन सा शिक्षक क्या परोसेगा। 
विज्ञापन


20 मई को डीईओ द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश में कुछ शिक्षकों को पूरी, कुछ को दाल जबकि कुछ को चावल, सब्जी परोसने जैसी सेवाएं देने के लिए कहा गया था। कई शिक्षकों को खाना परोसने के साथ-साथ वेटर का काम करने के लिए भी कहा गया। एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हमें ऐसा लग रहा था जैसे हम वेटर हों। ये हमारी गरिमा के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य शिक्षक ने कहा हम क्या कर सकते थे, जब ऐसा आदेश था और उस आदेश में हमारा नाम था। इस आदेश को मानने के अलावा हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। हमारे सारे सहकर्मी वहां मौजूद थे। ऐसा पहली बार है जब हमसे किसी समारोह में खाना परोसने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed