फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   madhya pradesh: One killed, 35 injured in Hingot war

मध्य प्रदेश : 'हिंगोट युद्ध' में एक की मौत, 35 घायल

Sun, 22 Oct 2017 07:39 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Sun, 22 Oct 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh: One killed, 35 injured in Hingot war
हिंगोट युद्ध - फोटो : FILE PHOTO
मध्य प्रदेश के इंदौर में धार्मिक परंपरा से जुड़े हिंगोट युद्ध के दौरान 36 घायल लोगों में से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उल्लेखनीय है की हिंगोट युद्ध (अग्निबाण) गोवर्धन पूजा के दिन खेला जाता है और यह बरसों पुरानी परंपरा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिवाली के अगले दिन इंदौर के गौतमपुरा में दो दलों तुर्रा और रुणजी के बीच मुकाबला था। दोनों तरफ से हिंगोट बरसाए गए। इस दौरान 36 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार को बड़नगर के 25 वर्षीय किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर से 55 किमी दूर गौतमपुरा इलाके में हर साल हिंगोट युद्ध होता है। यह एक प्राचीन धार्मिक परंपरा है, लिहाजा सरकार या प्रशासन भी इस पर रोक नहीं लगा पाता। शुक्रवार को भी डॉक्टरों सहित प्रशासन का अमला मौजूद था। घायलों में से 33 लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और तीन को एमवाय अस्पताल में दाखिल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हिंगोट
हिंगोट दरअसल हींगोरिया नामक जंगली पेड़ का नींबू के आकार का फल होता है। हिंगोट युद्ध के लिए इसे तोड़कर जमा किया जाता है। ऊपर से यह काफी कठोर होता है। अंदर से इसका गूदा निकालकर इसमें बारूद भर दिया जाता है। युद्ध में दोनों पक्ष इसमें आग लगाकर एक दूसरे पर इसे दागते हैं। इस खेल में हर साल लोग घायल होते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed