फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya Pradesh MP threatened those who will make any insulting remarks to PM or CM

भाजपा सांसद ने कहा- PM और CM का अपमान करने वालों को दुनिया से कर देंगे गायब

Mon, 16 Apr 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Updated Mon, 16 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh MP threatened those who will make any insulting remarks to PM or CM
मनोहर ऊंटवाल

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में भाजपा के देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल ने फिर से विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अपमान करने वाले को दुनिया से गायब करने की ताकत रखते हैं। सांसद ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान कहा- हमारे प्रधानमंत्री को कोई अपमानित करेगा तो उसको हम यहां (पैरों में) रखते हैं। हमारे मुख्यमंत्री का जो अपमान करेगा उसको तो हम दुनिया से ही गायब करने की ताकत रखते हैं।

विज्ञापन


शाजापुर जिले के पोलायकलां में रविवार शाम को किसान सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसी कार्यक्रम में सांसद मनोहर ऊंटवाल भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 5 अप्रैल से शाजापुर में शुरू हुई किसान सम्मान यात्रा के दौरान ग्रामीणों को रिझाने के लिए आयोजित की गई थी। वैसे यह पहली बार नहीं है जब ऊंटवाल ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय को लेकर बयान दिया था।
विज्ञापन


सांसद ने कहा था कि सिंह ने एमपी के लिए कुछ नहीं किया लेकिन दिल्ली से एक 'आइटम' जरूर ले आए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी। बता दें कि किसान यात्रा के दौरान ही शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भगवान का 25वां अवतार बता दिया था। उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश की धरती पर शिवराज सिंह जी भगवान का 25वां अवतार हैं। जिन्होंने बच्चों, गरीब, युवा, महिला, किसान और चौकीदार के लिए सोचा है, जो आज तक के मुख्यमंत्री ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed