मध्य प्रदेश में रेल हादसा, कटनी-चोपन पैसेंजर ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 12 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कटनी-चोपन पैसेंजर ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा सल्हना-पिपरियाकला के पास हुआ है। अभी किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
#MadhyaPradesh: 5 coaches of Katni-Chopan passenger train derailed between Salhna-Pipariyakala in Katni district. More details awaited. pic.twitter.com/jHczmJbRGI
— ANI (@ANI) April 14, 2018विज्ञापन
यह रेल हादसा रात करीब 10 बजे हुआ है और इसमें करीब 12 यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। घटनास्थल पर राहत कार्य का कार्य जारी है लेकिन राहत टीम को अंधेरा होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना के कारण ट्रैक अवरुद्ध होने से इस मार्ग पर रेल संचालन प्रभावित हो गया था। कई ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया है।
#MadhyaPradesh train accident update: 12 people injured after 5 coaches of Katni-Chopan passenger train derailed between Salhna-Pipariyakala in Katni district. Rescue operation underway. More details awaited.
— ANI (@ANI) April 14, 2018