फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साधुओं संग दिग्विजय के हवन पर साध्वी का वार- जो कर रहे भगवा का व्यापार, वो साधु नहीं कुछ और...

Tue, 07 May 2019 03:14 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 07 May 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
lok Sabha Chunav 2019: Sadhu hat yog for digvijaya singh agnst sadhvi pragya, Bhopal over Ram mandir
दिग्विजय सिंह-अमृता सिंह-कंप्युटर बाबा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में साधु संत समाज के लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम रहा है और इसी मुद्दे पर भाजपा सरकार से खफा साधु संत अब भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने धुनी रमाई, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए। 



हिंदुत्ववाद के जिस प्रतीक के तौर पर दिग्विजय के खिलाफ भाजपा ने यहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, उसी के केंद्र में स्थित राम मंदिर के मुद्दे पर साधु समाज, भाजपा के खिलाफ है। इस हठ योग और धुनी का नेतृत्व कर रहे कंप्यूटर बाबा भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 


lok Sabha Chunav 2019: Sadhu hat yog for digvijaya singh agnst sadhvi pragya, Bhopal over Ram mandir
हठ योग पर बैठे साधु-संत - फोटो : ANI
कंप्यूटर बाबा का दो टूक कहना है कि भाजपा सरकार ने पांच साल में राम मंदिर नहीं बनाया। इसलिए अब राम मंदिर नहीं, तो मोदी नहीं। उनके नेतृत्व में हजारों साधु दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं। 

इधर, साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर साधु-संतो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो(दिग्विजय) भगवा का व्यापार कर रहे हैं। साधु-संन्यासी तो अधर्म का साथ देते नहीं हैं। जो उनका साथ दे रहे हैं, मेरी समझ से वे साधु नहीं हो सकते, वे कुछ और हैं।
 
lok Sabha Chunav 2019: Sadhu hat yog for digvijaya singh agnst sadhvi pragya, Bhopal over Ram mandir
कंप्यूटर बाबा - फोटो : ANI
भोपाल में पूजास्थल पर एक बोर्ड भी लगा हुआ है। इस बोर्ड पर लिखा है- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हजारों संतों का हठयोग। कंप्यूटर बाबा ने कहा है कि 7 से 9 मई तक भोपाल में देशभर के साधु-संत दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग करेंगे। इसके बाद रोड शो करके उन्हें जिताने की अपील करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok Sabha Chunav 2019: Sadhu hat yog for digvijaya singh agnst sadhvi pragya, Bhopal over Ram mandir
साध्वी प्रज्ञा-कंप्यूटर बाबा
कंप्यूटर बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि साधू का वेश रखकर जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था, कुछ वैसा ही करने साध्वी का वेश रखकर प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव लड़ने आईं हैं।

 
विज्ञापन
lok Sabha Chunav 2019: Sadhu hat yog for digvijaya singh agnst sadhvi pragya, Bhopal over Ram mandir
हठ योग पर बैठे साधु-संत - फोटो : ANI
इतना ही नहीं कंप्यूटर बाबा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को शकुनी कहा है। उन्होंने कहा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आपको लोगों का मामा कहते हैं, सच्चाई में वे शकुनी मामा हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने नर्मदा के नाम पर छलावा किया है। जनता इसका जवाब देगी। दिग्विजय सिंह को सच्चा नर्मदा भक्त बताते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि उन्होंने नर्मदा परिक्रमा की है। हम नर्मदा यात्रा करने वाले दिग्विजय सिंह के साथ है जेल यात्रा करने वालों के साथ नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed