मध्यप्रदेश में साधु संत समाज के लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम रहा है और इसी मुद्दे पर भाजपा सरकार से खफा साधु संत अब भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने धुनी रमाई, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए।
{"_id":"5cd1223cbdec22072841fd26","slug":"lok-sabha-chunav-2019-sadhu-hat-yog-for-digvijaya-singh-agnst-sadhvi-pragya-bhopal-over-ram-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साधुओं संग दिग्विजय के हवन पर साध्वी का वार- जो कर रहे भगवा का व्यापार, वो साधु नहीं कुछ और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं संग दिग्विजय के हवन पर साध्वी का वार- जो कर रहे भगवा का व्यापार, वो साधु नहीं कुछ और...
Tue, 07 May 2019 03:14 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 07 May 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह-अमृता सिंह-कंप्युटर बाबा
- फोटो : ANI
Trending Videos
हठ योग पर बैठे साधु-संत
- फोटो : ANI
कंप्यूटर बाबा का दो टूक कहना है कि भाजपा सरकार ने पांच साल में राम मंदिर नहीं बनाया। इसलिए अब राम मंदिर नहीं, तो मोदी नहीं। उनके नेतृत्व में हजारों साधु दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग कर रहे हैं।
इधर, साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर साधु-संतो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो(दिग्विजय) भगवा का व्यापार कर रहे हैं। साधु-संन्यासी तो अधर्म का साथ देते नहीं हैं। जो उनका साथ दे रहे हैं, मेरी समझ से वे साधु नहीं हो सकते, वे कुछ और हैं।
इधर, साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर साधु-संतो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो(दिग्विजय) भगवा का व्यापार कर रहे हैं। साधु-संन्यासी तो अधर्म का साथ देते नहीं हैं। जो उनका साथ दे रहे हैं, मेरी समझ से वे साधु नहीं हो सकते, वे कुछ और हैं।
कंप्यूटर बाबा
- फोटो : ANI
भोपाल में पूजास्थल पर एक बोर्ड भी लगा हुआ है। इस बोर्ड पर लिखा है- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हजारों संतों का हठयोग। कंप्यूटर बाबा ने कहा है कि 7 से 9 मई तक भोपाल में देशभर के साधु-संत दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग करेंगे। इसके बाद रोड शो करके उन्हें जिताने की अपील करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा-कंप्यूटर बाबा
कंप्यूटर बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि साधू का वेश रखकर जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था, कुछ वैसा ही करने साध्वी का वेश रखकर प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव लड़ने आईं हैं।
विज्ञापन
हठ योग पर बैठे साधु-संत
- फोटो : ANI
इतना ही नहीं कंप्यूटर बाबा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को शकुनी कहा है। उन्होंने कहा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आपको लोगों का मामा कहते हैं, सच्चाई में वे शकुनी मामा हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने नर्मदा के नाम पर छलावा किया है। जनता इसका जवाब देगी। दिग्विजय सिंह को सच्चा नर्मदा भक्त बताते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि उन्होंने नर्मदा परिक्रमा की है। हम नर्मदा यात्रा करने वाले दिग्विजय सिंह के साथ है जेल यात्रा करने वालों के साथ नहीं।