{"_id":"6004b3b58ebc3e33df42f8db","slug":"law-against-conversion-marriage-should-also-apply-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में भी लागू हो शादी के लिए जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून: कैलाश चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में भी लागू हो शादी के लिए जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून: कैलाश चौधरी
Mon, 18 Jan 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी , बीकानेर।
एजेंसी , बीकानेर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 18 Jan 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी
- फोटो : ANI
बीकानेर में एक अंतरजातीय विवाह के बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान में भी शादी के नाम पर होने वाले जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरे धर्म में शादी करने वाली लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी 18 साल की बेटी मनीषा को बहला फुसलाकर मुख्तियार खान ने उससे शादी रचाई है। जबकि मनीषा ने खुद पुलिस को और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है।
विज्ञापन
मनीषा ने मुख्तियार के साथ 10 दिसंबर को शादी की थी। वहीं लड़की के पिता ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने समाज की मदद मांगी है और लड़की के दादा ने तो न्याय नहीं मिलने पर पूरे परिवार के साथ खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर मनीषा ने वीडियो संदेश में कहा कि उसने इस्लाम नहीं कबूल किया बल्कि मुख्तियार ने हिंदू धर्म अपनाया है। इसके अलावा मनीषा ने नया शहर पुलिस में शनिवार को बयान दर्ज कराया और सुरक्षा की मांग की है।